Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय फायरिंग मामले में नया मोड़, इंसाफ मांगने बीजेपी राज्यसभा सांसद के पास पहुंची गिरफ्तार केशव की मां, एक फुटेज जारी कर बेटे को बताया निर्दोष…

बेगूसराय: 13 सितंबर की शाम बेगूसराय जिले के चार थाना क्षेत्र में अपराधियों के द्वारा गोलीबारी की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें कि 10 लोगों को गोली मारी गई थी, जिनमें एक की मौत हो चुकी है।

इस मामले में 3 दिन बाद पुलिस ने सफलता का दावा किया है एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित 4 अभियुक्तों को गिरफ्त में लेने की बात कह रही है ।

हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है आज 2:30 बजे एसपी योगेंद्र कुमार के द्वारा प्रेस को संबोधित किया जाएगा। उसके बाद ही कुछ कहना स्पष्ट रूप से सामने आ पाएगा। लेकिन इस बीच कई दावे किए जा रहे हैं जिसमें की बिहट नगर परिषद क्षेत्र के सुमित कुमार, युवराज कुमार, एवं केशवकुमार को घटना में संलिप्त होने की बात बताई जा रही है तो वही सिंघौल थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले अर्जुन का भी नाम सामने आ रहा है।

लेकिन केशव के ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के द्वारा निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है एवं जबरन केशव एवं उसके परिवार के साथ बदसलूकी करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है । केशव की मां का कहना है कि अगर उसका पुत्र केशव गुनाहगार है तो उसे फांसी की सजा दे दी जाए लेकिन निर्दोष को फंसाने का पुलिस के द्वारा प्रयास किया जा रहा है ।

ग्रामीणों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में केशव का कुछ फुटेज सामने आ रहा है जिसमें 13 तारीख की शाम 5:45 पर वह बिहट में ही एक होटल के समक्ष बैठा हुआ दिखाई दे रहा है

ग्रामीणों का कहना है कि सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि इतनी बड़ी घटना को केशव के द्वारा कैसे अंजाम दिया गया क्योंकि लगभग 35 किलोमीटर के दायरे में गोलीबारी की घटना की गई थी और पुलिस के अनुसार घटना का वक्त 5:00 बजे से लेकर 5:45 तक बताई जा रही है ।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

 

Related posts

नरेंद्र मोदी के विदाई की तैयारी करवाना है, लौटते ही विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होना है.. दिल्ली रवाना होते हुए बोले लालू यादव…

Bihar Now

बाढ़ ने दी दस्तक, तटबंध के समीप बस्तियों में घुसा पानी,पानी के बीच लोगों की जिन्दगी…

Bihar Now

इस्तीफे की मांग पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा – BJP है बड़का झूठा पार्टी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो