Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

बेगूसराय में कैदी एंबुलेंस ड्राइवर की हत्या, संदेहास्पद हत्या पर उठे सवाल ?

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

बेगूसराय मंडल कारा के कैदी एंबुलेंस के ड्राइवर की संदेहास्पद अवस्था में मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है ।घटना नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक की है ।

बताया जा रहा है कि कैदी एंबुलेंस का चालक धर्मेंद्र रजक सोमवार को एक कैदी को लेकर इलाज के लिए पटना गया था और वह वापस लौट कर नहीं आया । बीती रात नगर थाना में पदस्थापित टाइगर मोबाइल के जवानों ने धर्मेंद्र रजक को घायल अवस्था में क़ैदी एंबुलेंस में ही देखा फिर उसको इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया एवं परिजनों को इसकी सूचना दी । लेकिन इलाज के क्रम में ही धर्मेंद्र रजक की मौत हो गई ।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की छानबीन में जुट गई है । परिजनों का आरोप है कि किसी कैदी के द्वारा किया किसी अन्य वजह से धर्मेंद्र रजक की साजिशन हत्या करवाई गई है। क्योंकि कैदी एंबुलेंस में एसिड की बोतल एवं एक प्लास्टिक की रस्सी भी बरामद हुई है ।

त्र

Related posts

‘पैसे कहां से आएंगे?’ सरकार की धड़ाधड़ घोषणाओं पर बोले तेजस्वी यादव, भ्रष्टाचार पर भी सवाल…

Bihar Now

सोनिया गांधी के साथ मीटिंग में तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर लगाया आरोप…

Bihar Now

ठीक है…नून रोटी खाएंगे कोरोना को भगाएंगे… ठीक है…एक प्रवासी ने गीतों के जरिए सीएम से की संवाद…सुनकर मुस्कुराते रहे सूबे के मुखिया और सुर में सुर मिलाकर कहते रहे- ठीक है…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो