Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

बेगूसराय में भी भारत बंद का दिख रहा खास असर, NH -28,31 सहित कई चौक चौराहा जाम…

दिल्ली में आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में आज बेगूसराय में भी महागठबंधन एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा एनएच को जाम किया गया ।

बेगूसराय जिले के ट्रैफिक चौक, हर हर महादेव चौक समेत दर्जनों जगहों पर आंदोलनकारियों ने एनएच 28 एवं एनएच 31 को जाम कर दिया एवं सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं । इस दौरान प्रदर्शनकारी सड़क पर टायर जलाकर भी प्रदर्शन करते हुए देखे गए। बंद की वजह से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है ।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा किसान के हितों की अनदेखी करते हुए जो बिल लाया गया है उसे केंद्र सरकार जल्द वापस ले नहीं तो प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा । आंदोलनकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि विल को काला कानून घोषित किया है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
अध्क्ष

Related posts

सीएम के जल जीवन हरियाली यात्रा से ठीक पहले भू-माफियाओं द्वारा पोखरी पर कब्जा करने की कोशिश ! …

Bihar Now

कोरोना काल के बावजूद सावन के पहले सोमवार को गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की सैलाब…

Bihar Now

“सु”शासन राज में बेलगाम अपराधी, दिनदहाड़े पूर्व मुखिया शशिनाथ झा को भून डाला, खोखला साबित हुआ पुलिस के मुस्तैदी का दावा ! …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो