Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक कर्ज के दबाव में युवक ने पत्नी और बच्चे के साथ किया खुदकुशी

इंसान कर्ज तले दबे होने से कितना मज़बूर हो जाता है कि उसे अपनी ज़िंदगी भी बोझ लगने लगती है।
एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना जमुई के बरहट प्रखंड के डाढ़ा पंचायत अंतर्गत तेतरिया गांव में घटी जहां कर्ज तले दबे एक युवक ने अपनी पत्नी और बेटी समेत खुदकुशी कर के अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पूरी जानकारी के लिए बता दूं कि युवक मुकेश शाह जो किराने की दुकान चलाता था उसपर ग्रामीण बैंक का कर्ज था,बैंक के कर्ज चुकाने को लेकर लगातार बैंक द्वारा दबाब बनाये जाने से बीती रात परेशान युवक ने अपनी पत्नी और 5 साल की बच्ची के साथ फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जाता है कि मुकेश ने अपनी 3 अन्य बेटियों को भी मारने का प्रयास किया लेकिन संयोग बस वो तीनों बेटियां बच गई।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंचे जमुई एस.डी.ओ.(S.D.O)लखीन्द्र पासवान और एस.डी.पी.ओ(S.D.P.O)रामपुकार सिंह ने घटना की जानकारी ली जहां घटना स्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें बैंक से कर्ज लिए जाने का जिक्र था।

रवि कुमार, जमुई

Related posts

बिहार में बेखौफ अपराधी !… ज्वेलरी शॉप में करोड़ों के आभूषण की लूट, हथियार के बल वारदात को दिया अंजाम… “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

Big Breaking : कोरोना को लेकर JEE(Main) 2021 की परीक्षा रद्द, शिक्षा मंत्री ने जारी किया निर्देश..

Bihar Now

“डॉक्टर समाज की अमूल्य धरोहर” !… विशेष तरह से मनाया लोगों ने डॉक्टर्स डे, चिकित्सकों का किया गया सम्मान …

Bihar Now