Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहारमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

भैंस को लेकर भीड़ गए लोग, मारपीट में 10 लोग घायल…

सुपौल: त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के नरहा वार्ड नम्बर 11 में भैंस चड़ाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में भयंकर मारपीट हुई। ग्रामीणो ने बताया कि एक पक्ष दो तीन लोगों के साथ मिलकर खेत में भैंस चड़ा रहे थे कि उसी दरम्यान मवेशी पटुआ के खेत में चला गया जिसका विरोध खेत मालिक करने लगे और देखते-देखते यह विरोध लड़ाई झगड़े में तब्दील हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे से मारपीट शुरू हो गई। जिसमें एक महिला सहित दस लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलते हीं मौके पर पहुँची त्रिवेणीगंज पुलिस ने सभी घायलों को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है जिसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया है।बांकि सभी घायल आठों का ईलाज अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में चल रहा है। त्रिवेणीगंज पुलिस एएसआई कमल राम ने बताया कि भैस चराने को ले विबाद में मारपीट हुई है जिसमे दस से ज्यादा लोग घायल हैं।

बी के गुप्ता, बिहार नाउ, सुपौल

Related posts

“सु”शासन राज में बेखौफ अपराधी !…पटना में सरेआम ज्वेलरी शॉप के मालिक पर फायरिंग, विरोध में सड़क पर उतरे लोग…

Bihar Now

त्राहिमाम पत्र पर DMCH के “झा” जी की गजब सफाई… कहा – भावुक होकर अस्पताल अधीक्षक को लिखा गया पत्र मीडिया में हो गया वायरल… DMCH में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है आक्सीजन…

Bihar Now

पटना में फिर दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, चाय पीकर लौटते वक्त बदमाशों ने ले ली जान, आखिर “सु”शासन की सरकार का अपराध पर नियंत्रण कब❓…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो