Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मंत्री तेज प्रताप यादव ने अटल पार्क का नाम बदलकर किया कोकोनट, बोली बीजेपी- ‘नीतीश का अटल प्रेम छलावा’…

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को राजनीतिक गुरु मानते हैं. नीतीश कुमार ने अटल जी की पुण्यतिथि के मौके पर दिल्ली जाकर श्रद्धांजलि दी तो महागठबंधन के घटक दलों को ये बात नागवार गुजरी.

वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने तरीके से नाराजगी व्यक्त की है. तेज प्रताप यादव ने अटल पार्क का नाम बदल दिया है. इस पार्क का नाम अटल बिहारी वाजपेयी की याद में रखा गया था.

पटना के कंकड़बाग में स्थित इस पार्क का नाम पहले कोकोनट पार्क था. 2018 में इसका नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल पार्क किया गया था. लेकिन अब तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर से पार्क को उसका पुराना नाम दे दिया है. इस पार्क में नीतीश कुमार हर साल पुण्यतिथि और जयंती के मौके पर नेता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं.

आपको बता दें कि पाटलिपुत्र स्थित अटल पार्क में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा लगी है और इस प्रतिमा पर लोग पुष्प अर्पित करने जाते हैं. भाजपा ने नीतीश सरकार पर चौतरफा हमला बोला है. केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा अटल पार्क का नाम बदलना घोर आपत्तिजनक है. उन्होंने कहा कि “नीतीश कुमार को अपने मंत्री को रोकना चाहिए. अगर नहीं रोकते हैं तो कल आपका भी नाम बदल दिया जाएगा. पहले भी आपके कई नाम बदले जा चुके हैं. राजनीतिक दुर्भावना के चलते ये कदम उठाया गया है.

वहीं सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है. एक ओर वह अटल जी को श्रद्धांजलि देने दिल्ली जाते हैं तो दूसरी तरफ उनकी ही कैबिनेट के मंत्री अटल जी के नाम पर बने पार्क का नाम बदल देते हैं.

नीतीश का अटल प्रेम छलावा है. नीतीश के राज में अटल जी का नामकरण तक बदल दिया जा रहा है. यही है उनका अटल जी के प्रति सम्मान, बोलते कुछ हैं करते कुछ हैं.

Related posts

शर्मनाक !… आपसी रंजिश में देवर ने पहले की भाभी की हत्या, फिर खुद को चाकू गोंद कर मौत को गले लगाया …

Bihar Now

गांव में बाहर से आने वाली सूचना देने पर कर दी गई एक युवक की हत्या, इलाके में सनसनी…

Bihar Now

पिंजरे में बंद बार-बालाओं का होता रहा अश्लील डांस, कोरोना गाइडलाइन्स की उड़ी धज्जियां, जिम्मेदार कौन ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो