Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मिथिला पेंटिंग की प्रख्यात कलाकर, पद्धमश्री गोदावरी दत्ता का निधन, मिथिलांचल में शोक की लहर…

अजय धारी सिंह

*मधुबनी:* मधुबनी पेंटिंग की प्रख्यात कलाकर, पद्धमश्री गोदावरी दत्ता का आज मधुबनी के राजनगर प्रखंड स्थित रांटी गांव में 93 बर्ष की आयु में निधन हो गया । पार्थिव शरीर ग्रामीणों एवं जिला वासियों के दर्शनार्थ रांटी गांव स्थित आंगन में रखा गया है।

गोदावरी दत्ता को बर्ष 2006 में शिल्प गुरु सम्मान और 12 मार्श 2019 को दरभंगा विश्व विद्यालय के द्वारा डिलीट की मानद उपाधि मिली थी। जबकि 16 मार्च 2019 को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा पद्धमश्री सम्मान दिया गया था। उनके परिवार में एक पुत्र अवकाश प्राप्त बैंक प्रबंध, चार पोती, एक पोते को अपने पीछे छोड़ गई है।

पद्मश्री गोदावरी दत्ता की पोती प्रीति कर्ण ने बताया कि आज दिनांक 14 अगस्त 2024 को पूर्वाहन करीब 12 बजे इलाज़ के दौरान मिथिला पेंटिंग की विख्यात कलाकार पद्मश्री गोदावरी दत्ता का देहांत हों गया। गोदावरी दत्ता पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उनके निधन से संपूर्ण कला जगह आहत है, कई कलाकारों, अधिकारियों और आम लोगों ने उन्हें अपनी संवेदना व्यक्त की है।

आपको बता दें कि इस शोक की घड़ी में अश्वनी कुमार अनुमंडल पदाधिकारी सदर मधुबनी एवं राजीव कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मधुबनी के द्वारा श्रीमति दत्ता के शव पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पद्धमश्री गोदावरी दत्ता के निधन की खबर से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। मधुबनी के सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्रों के लोगो में भारी शोक व्याप्त है।

 

Related posts

मधुबनी नरसंहार पर तेजस्वी का नीतीश सरकार पर जोरदार हमला,कहा – सत्ता संरक्षित अपराधियों पर कार्रवाई कब, नरसंहार का जिम्मेदार कौन ?

Bihar Now

केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत; एक बच्चा भी शामिल

Bihar Now

शराबबंदी होने के बावजूद एक शिक्षक ने शराब की नशे में पढ़ने लगे मुख्यमंत्री नीतीश को गाली, वीडियो वायरल… कार्रवाई कब ?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो