Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

मधुबनी में भी दिखा ट्रेड यूनियनों की ओर से बंद का असर..

मधुबनी  में भी ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का व्यापक असर दिख रहा है। माकपा समेत कई संघ संगठनों के लोग एनएच 105 को जाम कर दिया है और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं । ट्रेड यूनियनों के हड़ताल में इन लोगों की मुख्य मांगे है कि देश में महंगाई , भ्रष्टाचार, निजी करण, मजदूर के खिलाफ कानून बनाए जा रहे हैं इसके खिलाफ हड़ताल है। इसके साथ ही सीएए, एनपीआर और जेएनयू में हिंसक हमला के दोषियों पर कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं।

स्थानीय कम्यूनिस्ट नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर जेएनयू में हमला किया गया इसके अलावा केंद्र सरकार पूंजीपतियों की सरकार है और गरीबों का लगातार शोषण किया जा रहा है । इस हड़ताल की वजह से जहां बाजार में दुकानें बंद हैं वहीं बैंक, सरकारी ऑफिस में भी ताले लटके हैं।

आलोक कुमार, बिहार नाउ, मधुबनी

Related posts

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में गेट बाउंड्री वॉल कूदकर पहुंचे स्टूडेंट्स, लेट पहुंचने पर नहीं मिली एंट्री, पुलिस ने लाठी से खदेड़ा…

Bihar Now

Breaking : कोविड -19 (S.O.P) उल्लंघन मामले में भागलपुर के अस्पताल अधीक्षक पर कार्रवाई… निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने की कार्रवाई..

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यूपी के नेताओं के साथ महामंथन, फूलपुर से चुनाव लड़ने की उठी मांग …

Bihar Now