Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

मधेपुरा में BJP कार्यालय को उपद्रवियों ने बनाया निशाना…किया आग के हवाले…

मधेपुरा : अग्निपथ का विरोध देश के कई राज्यों में जमकर हो रहा है। बिहार और उत्तर प्रदेश में इसका सबसे अधिक असर देखने को मिला है। इस बहाली योजना के खिलाफ प्रदर्शन आज भी जारी रहा है। वहीं आंदोलनकारियों ने इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है। सरकार इसके लिए फिलहाल तैयार नहीं दिख रही है।

हालांकि, कल एक संसोधन जरूर किया गया। इस साल के लिए अधिकतम उम्र की सीमा को 21 साल से बढ़ाकर 23 साल कर दिया गया। आपको बता दें कि कई राजनीतिक दलों ने भी इस स्कीम को वापस लेने की मांग की है।

वहीं शुक्रवार को मधेपुरा में भी सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं ने रेलवे स्टेशन परिसर में उग्र प्रदर्शन किया.. साथ ही बीजेपी जिला कार्यालय को आग के हवाले कर दिया…

हालांकि पूर्व से सूचना होने के कारण स्टेशन प्रशासन के द्वारा सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। सैकड़ों की संख्या में रेलवे स्टेशन पहुंचे छात्रों में ट्रेन रद्द होने की सूचना पाकर स्टेशन परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में सेना भर्ती की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों ने स्टेशन से विरोधी नारे लगाते हुए पूरी शहर के विभिन्न मार्ग होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचकर पहले तो तोड़फोड़ की उसके बाद अगजनी कर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। अभियर्थियों की उग्र आंदोलन के कारण कुछ देर के लिए शहर थम सी गई। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को समझने की कोशिश की पर कोई समझने को तैयार नहीं थे।

Related posts

“कायर समझा था क्या ?, फायर हूँ मैं”… प्राइवेट इंस्टिट्यूशन में आरक्षण लागू करे केंद्र और बिहार सरकार, दरभंगा के अंबेडकर कल्याण छात्रावास पहुंचते ही राहुल गाँधी का बड़ा बयान …

Bihar Now

मुख्यमंत्री की श्याम रजक को मंत्रिमंडल से हटाने की अनुशंसा पर राज्यपाल की मुहर

Bihar Now

एक बार फिर कोर्ट की सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल !… कोर्ट में एक कैदी की गोली मारकर हत्या, जिम्मेवार कौन ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो