Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मधेपुरा में बड़ा हादसा, डीएवी स्कूल की छत की रेलिंग गिरने से आधे दर्जन बच्चे घायल, दो की हालत नाज़ुक…

राजीव रंजन, मधेपुरा

मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में डीएवी स्कूल की छत का रेलिंग गिरने से आधे दर्जन बच्चे घायल दो की स्थिति नाजुक, गंभीर हालत में भागलपुर के मायागंज रेफर ।दरअसल मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में डीएवी पब्लिक स्कूल के छत का रेलिंग गिरने से 3 बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जबकि गंभीर स्थिति वाले बच्चे को मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में चापाकल के पास स्नान कर रहे थे सभी बच्चे। स्नान करने के वक्त ही स्कूल के दूसरी मंजिल का छत का रेलिंग टूट कर नीचे गिर गया। जिसमें आधे दर्जन बच्चे बुरी तरह से जख्मी हो गए। आनन-फानन में सभी बच्चे को स्थानीय पीएचसी ले जाया गया है, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए दो बच्चे को भागलपुर रेफर कर दिया है।

घायलों में पूर्णियां जिले के बिकोठी निवासी संतोष यादव के पुत्र रिशु कुमार, चौसा के योगीराज निवासी देवानंद यादव के पुत्र स्वामी देव और पुरूषोत्तम कुमार शामिल है। पीएचसी के डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल 03 बच्चे गंभीर है तीनों की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है।

सूचना मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी भी अस्पताल पहुंचकर बच्चे का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि तीनों बच्चे का इलाज चल रहा है। मामले की जांच कर स्कूल संचालक पर कार्रवाई भी की जाएगी।पुराने भवन में रखे जाते थे बच्चे…

Related posts

BJP पर “PK” का हमला !… परिवारवाद से अछूता नहीं बीजेपी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बाबूजी पहले कांग्रेस, फिर RJD, JDU और मांझी के साथ थे …

Bihar Now

सीएम नीतीश कुमार ने डाला वोट, सूबे के आवाम से NDA को वोट डालने की अपील की..

Bihar Now

पटना में बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक, विधायकों को एकजुट करने की पहल… भाजपा विधायकों का दावा एकजुट है NDA…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो