Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

महाकुंभ भगदड़ के बाद मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, जल गए कई पंडाल, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम…

प्रयागराज महाकुंभ मेला में भगदड़ के अगले दिन गुरुवार को आग लग गई। मेला क्षेत्र के सेक्टर-22 में कई पंडाल जल गए हैं। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

जहां आग लगी है, वहां पब्लिक नहीं थी, इसलिए जनहानि की सूचना नहीं है। सीनियर अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि, आग किस वजह से लगी। अभी तक क्लियर नहीं हो पाया है।

बुधवार यानी कल मौनी अमावस्या के मौके पर भगदड़ मची थी। इसमें 40 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। प्रशासन ने 30 मौतें स्वीकार की थी।

महाकुंभ के मेला क्षेत्र में 19 जनवरी को शाम करीब साढ़े चार बजे आग लग गई थी। शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर 19 में गीता प्रेस के कैंप में ये आग लगी थी। गीता प्रेस के 180 कॉटेज आग में जल गए थे।

महाकुंभ प्रशासन के अनुसार, गीता प्रेस की रसोई में छोटे सिलेंडर से चाय बनाते समय गैस लीक होने के कारण आग लगी थी। आग लगने से रसोई में रखे 2 गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुए थे। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई थी।

Related posts

दरभंगा में छात्रा के अपहरण की कोशिश नाकाम, 2 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल ..

Bihar Now

सेंट्रल जेल में भी दिख रहा कोरोना का असर,जेल भेजने से पहले की जा रही कैदी की जांच…

Bihar Now

50 Free Spins No Deposit Nz

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो