Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मामूली विवाद में एक शख्स को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस..

इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से आ रही है। मामला सोनवर्षाराज थाना अंतर्गत लगमा पंचायत के सिररही गाँव का है। जहाँ आपसी विवाद में एक शख्स को गोली मारकर जख्मी कर दिया है। सरेशाम हुई गोलीबारी की घटना से गाँव वालों में दहशत व्याप्त है।

जख्मी युवक की पहचान मो० चाँद के रूप में हुई। ग्रामीण सूत्रों की माने तो मामूली विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं घटना के सम्बंध में सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि आपसी विवाद में एक शख्स को गोली मारा गया है।

उन्होंने बताया कि जख्मी मो० चाँद की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सहरसा स्थित सूर्या नर्सिंग होम भेजा गया है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

बी एन सिंह पप्पन के साथ रितेश हन्नी, बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

रामकृपाल यादव का‌ RJD पर जोरदार हमला,कहा – जिसे अपना घर नहीं संभल रहा,वो दूसरों की घर की चिंता क्या करेंगे !…

Bihar Now

रामजन्म भूमि पूजन में मिथिलांचल की अहम भूमिका, सुरक्षा से लेकर मुख्य पुरोहित तक दिखे मिथिला के लाल…

Bihar Now

रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, अभी तक नहीं हुई शव की शिनाख्त.

Bihar Now