Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहाररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

मॉं कामख्या के दरबार में मंत्री अशोक चौधरी !… अंबुबाची मेला में हुए शामिल, बिहार में सुख शांति बने रहने की प्रार्थना की…

पटना. बिहार के भवन निर्माण मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने जद यू प्रदेश महासचिव छोटू सिंह, रंजीत कुमार झा एवं राहुल प्रियदर्शी के साथ असम के कामख्या में साल में एक बार लगने वाले अंबुबाची मेला के दौरान माँ कामाख्या के दरबार में पूजा-अर्चना किया। उन्होंने कहा कि इस मेले के दौरान माँ कामाख्या के दरबार में जनन शक्ति और राजोधर्म का उत्सव मनाया जाता है। इस दौरान अशोक चौधरी ने मां कामाख्या से बिहार में सुख शांति बने रहने की प्रार्थना की.

अंबुबाची मेला में देवी कामख्या का दर्शन पूजन करने के बाद जद यू महासचिव छोटू सिंह ने देवी शक्ति से बिहार की खुशहाली, तरक्की और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और मां से बिहार के प्रगति के पथ पर खुशहाल रहने की प्रार्थना किया. उन्होंने कहा कि डॉ अशोक चौधरी देवी कामख्या के भक्त रहे हैं. इस बार भी प्रसिद्ध अंबुबाजी मेला में वे शामिल हुए और बिहार की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की. साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य तथा देश को नई दिशा मिले इसके लिए देवी से प्रार्थना की गई.

जदयू नेता रंजीत झा ने कहा कि हम लोगों ने यहां पूजा कर बिहार के बेहतर भविष्य की कामना की जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सफल हो. सीएम के मार्गदर्शन में देश को नई दिशा मिले इसके लिए हमलोगों ने देवी कामख्या से आशीष लिया. जदयू और बिहार को सशक्त करने के लिए नीतीश कुमार का सबल नेतृत्व नई दिशा में देगा.

गौरतलब है कि कामख्या में अंबुबाची मेला के दौरान बड़ी संख्या में देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं. इस दौरान कामख्या में भव्य मेला लगता है और विविध प्रकार के वैदिक विधि विधान होते हैं. देश में यह अपनी किस्म का एक मात्र मेला होता है जिसमें जनन शक्ति और राजोधर्म का उत्सव होता है.

Related posts

गिरिराज सिंह ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का टीका, लोगों से की टीका लेने की अपील, विरोधियों पर साधा निशाना…

Bihar Now

मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी !… घर में घुसकर रिटायर्ड बैंक कर्मी और पत्नी की हत्या … “सम्राट” के शासन पर बड़ा सवाल❓…

Bihar Now

Big Breaking : तेजस्वी यादव,तेज प्रताप यादव, पप्पू यादव सहित हजारों अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो