Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

मोतिहारी में 27 लाख की लूट, राइस मिल के दो‌‌ कर्मी को मारी गोली… एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर …

बिहार के मोतिहारी में अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के क्रम में जमकर तांडव मचाया है. अंधाधुंध हुई फायरिंग में मौके पर ही एक मुंशी की मौत हो गई. गोली लगने से वाहन चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. इस दौरान अपराधियों ने 27 लाख रुपए भी लूट लिए. सूचना के बाद मौके पर मोतिहारी के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी.

सीतामढ़ी के रहने वाले शिवशक्ति राइस मिल के अकाउंटेंट दिलीप सिंह और आमोदेई सुगवा टोला के रहने वाले ड्राइवर सुरेश कुशवाहा टाटा सफारी गाड़ी से बकाया वसूली कर राइस मिल लौट रहे थे.बिना नंबर के बोलेरो पर सवार पांच-छह की संख्या में घात लगाए अपराधियों ने उनकी गाड़ी को घेरकर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी.

पुलिस ने अपराधियों का पीछा करते हुए घटना में इस्तेमाल किए गए बोलेरो गाड़ी को जब्त कर लिया है. गाड़ी की तलाशी के दौरान एक जिंदा और एक खोखा भी मिला है. घटना रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर शिवशक्ति राइस मिल के पास की है.

ड्राइवर के बगल वाली सीट पर दिलीप सिंह बैठे थे. इसी कारण अपराधियों की फायरिंग में दोनों के सीने में गोली लगी. फायरिंग के बाद अपराधी आराम से गाड़ी के पिछले सीट पर रखे बैग को लेकर फरार हो गए.घटना के बाद राइस मिल के मालिक विरेंद्र प्रसाद से पुलिस पूछताछ कर रुपये की जानकारी हासिल की.

मोतीहारी एसपी ने 27 लख रुपए लूटे जाने की पुष्टि की है. एसपी ने कहा है कि अपराधियों को ठिकाने तक पुलिस पहुंच चुकी है. जल्द ही इसमें गिरफ्तारी के लिए प्रयास हो रहा है.इस लूट की वारदात से ईलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है.

Related posts

पटना के IGIMS के छात्र की मौत पर बवाल..इलाज के लिए IGIMS में बेड नहीं मिलने का आरोप, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात…

Bihar Now

जेडीयू MLC के पटना समेत 3 ठिकानों पर ED की रेड, आय से अधिक संपत्ति का है मामला…

Bihar Now

रणक्षेत्र में तब्दील हुआ दरभंगा का पॉलिटेक्निक कॉलेज… भारी तादाद में मौके पर पहुंची पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो