Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

मोदी कैबिनेट में JDU से किसे मिलेगी जगह ?… संभावित नामों की सूची !…

एनडीए संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी रविवार की शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रविवार की शाम को होगा. इसको लेकेर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं.

इसके साथ ही घटक दलों से बनने वाले मंत्रियों के नाम की भी चर्चो होने लगी है. सूत्रों के अनुसार जेडीयू में दो नामों पर मुहर लगी सकती है. बताया जा रहा है कि लोकसभा सांसद ललन सिंह और राज्यसभा सांसद राम नाथ ठाकुर के नामों पर चर्चा चल रही है…

बता दें कि हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 293 सीट पर जीत दर्ज की और 543-सदस्यीय निचले सदन में बहुमत हासिल किया. भाजपा ने 240 सीट पर जीत दर्ज की है. बिहार में जेडीयू को 12 सीटों पर जीत मिली है. वहीं, भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा ने राष्ट्रपति को भाजपा संसदीय दल के नेता के रूप में मोदी के चयन से संबंधित एक पत्र सौंपा.

एनडीए नेताओं ने भी अपने समर्थन पत्र सौंपे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को मोदी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया. मुर्मू ने मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत किया. इसकी पृष्ठभूमि में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रविवार की शाम को होगा…

Related posts

Bihar Now

Bihar Now

बिहार में बेकाबू हो रहा कोरोना, एक साथ मिले 349 नए मामले, आंकड़ा पहुंचा 11460 पर

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो