Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मोदी मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण पर जोर… मल्लाह, भूमिहार की बढ़ी अहमियत, राजपूत और कुशवाहा हुए बाहर…

मोदी सरकार 3 अब अस्तित्व में आ गया है। देश के प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार तीसरी बार नरेन्द्र मोदी ने शपथ ली। मोदी 3.0 कैबिनेट में 33 ऐसे मंत्री हैं, जो पहली बार मंत्री बने हैं। इस बार 7 महिलाओं को कैबिनेट में शामिल किया गया है। वहीं, 6 मंत्री ऐसे हैं,
जो मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इनमें शिवराज सिंह चौहान,मनोहर लाल खट्टर और एचडी कुमारस्वामी जैसे नाम शामिल हैं।

फिलहाल बिहार की बात करें तो 10 साल बाज मोदी मंत्रिमंडल में बिहार के मंत्रियों की भागीदारी बढ़ गयी है। बिहार NDA से मंत्रियों की संख्या बढ़कर 6 से 8 हो गयी है।

गौरतलब है कि 15 सालों बाद बिहार से कुल 8 मंत्री बनाए गये हैं। हालांकि, बड़ी बात ये है कि इस बात मोदी मंत्रिमंडल में दक्षिण बिहार और शाहाबाद में राजपूतों की NDA से बगावत महंगी पड़ गई है।

इस बार मोदी सरकार में बिहार के राजपूतों का प्रतिनिधित्व ही खत्म कर दिया गया है। बीजेपी, जेडीयू और लोजपा (रामविलास) के किसी भी कोटे से एक भी राजपूत सांसद को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है।

ये हालात तब बने हैं, जब अगले साल ही बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं और बीजेपी कोटे से मंत्रियों की संख्या 4 रखी गयी है लेकिन इनमें राजपूतों का पत्ता साफ हो गया है। आपको बता दें कि पिछली सरकार में आरा से सांसद रहे आरके सिंह ऊर्जा मंत्री थे

वहीं, मोदी मंत्रिमंडल में इसबार मल्लाह की भी एंट्री हुई है। मुजफ्फरपुर से पहली बार सांसद चुने गए राजभूषण चौधरी को बीजेपी ने मंत्री बनाकर 26 सालों बाद एक बार फिर मल्लाहों की अहमियत बढ़ा दी है। इससे पहले वाजपेयी सरकार में कैप्टन जय नारायण निषाद 1998 में मंत्री रहे थे।

इसके साथ ही ब्राह्मणों का भी खास ख्याल रखा गया है। पिछली सरकार में अश्विनी चौबे मंत्रिमंडल में शामिल थे तो इसबार उनकी जगह राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे को मंत्री बनाकर चंपारण के इलाके को साधने की कोशिश की गई है। सतीश चंद्र दुबे वाल्मिकीनगर से 2014 से 2019 के बीच सांसद रहे हैं।

इसके साथ ही भूमिहार जाति का भी ख्याल रखा गया है। भूमिहार जाति से दो कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। उनमें बीजेपी से गिरिराज सिंह और जेडीयू से राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह हैं। यादव जाति से एक बार फिर नित्यानंद राय को शामिल किया गया है।

Related posts

PM Modi देंगे ट्रिपल सौगात, IIT पटना, IIM बोधगया के भवनों का करेंगे उद्घाटन, भागलपुर को भी देंगे गिफ्ट

Bihar Now

कोरोना संक्रमण को रोकने में प्रशासन पूरी तरह विफल – पूर्व JDU MLC…

Bihar Now

संकल्प बदलाव का, लेकिन शुरुआत ही विद्रोह से… सीटों के ऐलान के साथ मुकेश सहनी का सियासी ड्रामा ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो