Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीबिहारराष्ट्रीय

रफ्तार का कहर, एक होमगार्ड जवान की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत…

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना में पदस्थापित थाना के चालक धनेश्वर प्रसाद सिंह की मौत थाना क्षेत्र में ही अहले सुबह एक सड़क दुर्घटना में हो गई। बता दे कि उक्त होम गार्ड के जवान दूध लेने के लिए बाइक से निकले थे इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी।

मृतक होम गार्ड का जवान समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।स्थानीय लोगों का बताना है एक तेज रफ्तार ट्रक ने उक्त जवान को कुचलकर पटना की ओर भागने में सफल हो गया,आपको बता दें धनेश्वर प्रसाद सिंह होमगार्ड के जवान थे। बीते कई वर्षों से वह मुसरीघरारी थाना का वाहन भी चलाते थे। घटनास्थल पर मुसरीघरारी की पुलिस ने पहुंच शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

अफरोज आलम, बिहार नाउ, समस्तीपुर

Related posts

लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए गोपाल मंडल ने फिर ठोका दावा, कहा- पॉकेट में लेकर चलते हैं टिकट, SP को गाली ने देने पर भी बोले

Bihar Now

भागलपुर में बम ब्लास्ट, 8 बच्चे घायल, 3 गंभीर… खेलने के दौरान हुआ विस्फोट…

Bihar Now

प्रतिरोध दिवस मनाते हुए TET शिक्षकों ने निकाला मौन मार्च..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो