Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीबिहारराष्ट्रीय

रफ्तार का कहर, एक होमगार्ड जवान की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत…

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना में पदस्थापित थाना के चालक धनेश्वर प्रसाद सिंह की मौत थाना क्षेत्र में ही अहले सुबह एक सड़क दुर्घटना में हो गई। बता दे कि उक्त होम गार्ड के जवान दूध लेने के लिए बाइक से निकले थे इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी।

मृतक होम गार्ड का जवान समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।स्थानीय लोगों का बताना है एक तेज रफ्तार ट्रक ने उक्त जवान को कुचलकर पटना की ओर भागने में सफल हो गया,आपको बता दें धनेश्वर प्रसाद सिंह होमगार्ड के जवान थे। बीते कई वर्षों से वह मुसरीघरारी थाना का वाहन भी चलाते थे। घटनास्थल पर मुसरीघरारी की पुलिस ने पहुंच शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

अफरोज आलम, बिहार नाउ, समस्तीपुर

Related posts

बिहार में आज कोरोना के एक भी नए मामले नहीं, जांच जारी !…

Bihar Now

बड़ी खबर: बोरवेल में गिरी एक बच्ची, जिम्मेदार कौन ?

Bihar Now

Breaking : पप्पू यादव जेल से हुए रिहा , मधेपुरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो