Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

राहुल गांधी पहुंचे दरभंगा एयरपोर्ट , कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और कांग्रेस के बीच ठनी … अब क्या होगा ?.

दरभंगा: राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम स्थल को लेकर जिला प्रशासन और कांग्रेस के बीच ठनी है. दरभंगा जिला कांग्रेस अंबेडकर कल्याण छात्रवास में कार्यक्रम करने पर अड़ी है, जबकि जिला प्रशासन ने अंबेडकर कल्याण छात्रावास में कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी है. बता दें कि राहुल गांधी दरभंगा एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं.

हालांकि अनुमति नहीं मिलने के बाद कांग्रेस ने दरभंगा टाउन हॉल कार्यक्रम के लिए बुक कराया था, जिसकी अनुमति जिला प्रशासन ने दे दी है. अब फिर कांग्रेस के नेता पलटी मारते हुए कह रहे हैं कि छात्र संवाद कार्यक्रम अंबेडकर कल्याण छात्रावास में ही होगा.

दरभंगा के जिलाधिकारी ने आज सुबह प्रेसवार्ता कर कहा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अपना कार्यक्रम टाउन हॉल में आयोजित करें. वहीं, अगर कार्यक्रम तय जगह के अलावा कहीं और आयोजित किया जाता है, तो सुरक्षा के दृष्टिकोण से समय अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं. इसी बीच वो दरभंगा में दलित छात्रों के साथ संवाद करेंगे और कांग्रेस द्वारा शुरू की गई शिक्षा न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे.

Related posts

चाचा-भतीजा ने बिहार के युवाओं के साथ किया छलावा, शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर नीतीश कुमार पर “PK” का तंज…

Bihar Now

बिहार के सासाराम से शुरू हुई आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, तेजस्वी यादव हुए शामिल, गाड़ी ड्राइव करते दिखे तेजस्वी…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो