Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

लालटेन जलाने के दौरान राबड़ी देवी ने लालू यादव को जेल से रिहा करने की लगाई गुहार..

चारा घोटाला की वजह से होटवार जेल में बंद आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू को उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने रिहा करने के लिए गुहार लगाई। राबड़ी देवी ने 5 अप्रैल की शाम को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रात्री 9 बज कर 9 मिनट पर प्रकाश करने की मुहिम में हिस्सा लेते हुए कहा।

चारा घोटाला की वजह से आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव इन दिनों होटवार जेल में बंद है। लालू यादव के तबीयत खराब होने की वजह से वे होटवार जेल से रांची के रिम्स में शिफ्ट किए गए । इसी बीच कोरोना वायरस में पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया। जो एक वैश्विक महामारी के रूप में फैलता ही जा रहा है । यह महामारी संक्रमण की वजह से सबसे ज्यादा हो रही है। इसी बीच रांची के रिम्स में कोरोणा पेशेंट को भी लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। चूंकि यह महामारी संक्रमण की वजह से सबसे ज्यादा फैलता है इसलिए उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को यह चिंता सताने लगी की कहीं लालू जी को भी कुछ ना हो जाए। इस वजह से राबड़ी देवी ने कहा कि लालू को छोड़ने की करेंगी मांग
करेंगी । हमलोगों को सूचना मिल रही है कि देश के जेलों से अधिक उम्र के लोगों को छोड़ा जा रहा है. लालू प्रसाद को भी छोड़ देना चाहिए. जब बाकी राज्यों में छोड़ा जा रहा है तो झारखंड सरकार को भी छोड़ना चाहिए. लालू को छोड़ने को लेकर वह सीएम हेमंत सोरेन से बात करेंगी और वह कहेंगी कि सबको छोड़ा गया तो सिर्फ लालू जी को क्यों बंद रखा जा रहा है.
लालू डरते नहीं
राबड़ी देवी ने कहा कि लालू प्रसाद कोरोना वायरस से डरे नहीं है. लेकिन उनकी उम्र अधिक हो गई है. उनको कई बीमारी है. इस लिहाज से उनको छोड़ देना चाहिए. बता दें कि चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद कई बीमारी के कारण रांची के रिम्स में इलाजरत है. लालू को किडनी, शुगर समेत 15 बीमारी है. सजा होने के बाद वह कुछ माह जेल में रहे. जिसके बाद से वह हॉस्पिटल में ही इलाज करा रहे हैं.

Related posts

Online Pokies Machine Tips

Bihar Now

नहीं रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी,लंबे समय से चल रहे थे बीमार…

Bihar Now

How To Try Pokies And Win

Bihar Now