Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

लावारिश अवस्था मे मिली एक ट्रक शराब

प्रभाष चंद्रा , सुपौल
पुलिस पर नहीं है ऐतबार, मीडिया के आने के बाद ले जाने देंगे शराब, ये बात कहना था कर्णपुर के ग्रामीणों का 

शराब बंदी के बाद भी सुपौल मे अवैध शराब का करोबार परवान पर है । यही कारण है कि गाहे बगाहे आए दिन कहीं ना कहीं शराब कि बड़ी खेप बरामद होती रहती है। आज तो हद हो गयी जब सरेआम दिन दहाड़े सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक मे उत्पाद विभाग ने बड़ी मात्रा मे शराब बरामद की ।

दरअसल उत्पाद विभाग को सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र के कर्णपुर गांव मे सड़क किनारे एक व्यक्ति के दरवाजे पर खड़ी एक ट्रक मे शराब है । उत्पाद विभाग फौरन वहां पहुंच ट्रक की जांच की तो देख भौचक्के रह गए। टाटा 409 गाड़ी पर बड़ी मात्रा मे शराब लदी हुई थी। उत्पाद विभाग ट्रक को कब्जे मे लेकर सुपौल लाना चाहती थी लेकिन ग्रामीणो ने इस बात का विरोध कर दिया।

दरअसल कुछ मामलो को लेकर ग्रामीणों को शराब मामले मे अब पुलिस वालों से ऐतबार हट गया था ग्रामीणों का आरोप था की शराब मामले मे पुलिस का रवैया ठीक नहीं रहा है पकड़ कर ले तो जाते हैं पर बहा छोड़ देते हैं लिहाजा ग्रामीणों ने तमाम मीडिया को इसकी सूचना दी जब मीडिया स्थल पर पहुची खबर बनाया तब शराब उत्पाद विभाग के हवाले किया गया ।

बताया जाता है की शराब से लदी ट्रक सुबह से ही उक्त स्थल पर खड़ी थी लिहाजा उत्पाद विभाग ट्रक को जब्त करते हुए शराब बरामद कर ट्रक चालक की तलाश मे जुट गयी है , हलांकि बरामद शराब की गिनती अभी चल ही रही थी लेकिन सूत्रों की माने तो करीब 75 कार्टून शराब थे ।

Related posts

मरीज की मौत पर जबरदस्त बवाल, रणक्षेत्र में तब्दील हुआ इलाका, पुलिस की मौजूदगी में हुई मारपीट…

Bihar Now

Deposit Casino Pokies Australia Ipad

Bihar Now

बिहार और नेपाल में कई जगहों पर भूकंप के झटके, पटना समेत कई जिलों में भी हिली धरती

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो