Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

विपक्षी एकता की बैठक की नई तारीख का ऐलान, बेंगलुरु में होगी दूसरे फेज की बैठक…

महाराष्ट्र में राजनीतिक उलटफेर के बीच बड़ी खबर विपक्षी एकता की बैठक से जुड़ी हुई सामने आ रही है.. विपक्षी एकता की दूसरे फेज की बैठक की नई तारीख निर्धारित कर दी गई है ….कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के मुताबिक बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक अब 17 और 18 जुलाई को होगी। इससे पहले यह बैठक 13 और 14 जुलाई को होनी थी..

दरअसल, पटना में 23 जून को हुई विपक्षी दलों की बैठक में निर्णय हुआ था कि विपक्षी दलों के दूसरे चरण की बैठक 10-11 जुलाई को शिमला में होगी और उसी बैठक में आगे की रणनीति तय होगी। बाद में बिहार में 10 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र को लेकर बैठक की तारीख और जगह दोनों में बदलाव कर दिया गया। एनसीपी प्रमुख शरद यादव ने ऐलान किया था कि दूसरे चरण की बैठक बैंगलुरु में 13 और 14 जुलाई को होगी..

अब कांग्रेस ने बैठक की नई तिथि निर्धारित कर दी है। बैठक बैंगलुरु में ही होगी लेकिन उसकी तारीख बदल गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर जारनकारी दी है कि विपक्षी दलों की दूसरे चरण की बैठक अब 17 और 18 जुलाई को बैंगलुरु में होगी…

Related posts

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बदली रणनीति, खेल दिया अब तक का सबसे बड़ा दांव

Bihar Now

पटना के राजीव नगर मामले में हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी… प्रशासन के रहते कैसे बने घर, प्रतीत होता है राजीव नगर में पुलिस के वेश में थे डाकू !…

Bihar Now

आरा में हथियारबंद बदमाशों ने किशोर‌ को‌ मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो