Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

विपक्षी एकता की बैठक की नई तारीख का ऐलान, बेंगलुरु में होगी दूसरे फेज की बैठक…

महाराष्ट्र में राजनीतिक उलटफेर के बीच बड़ी खबर विपक्षी एकता की बैठक से जुड़ी हुई सामने आ रही है.. विपक्षी एकता की दूसरे फेज की बैठक की नई तारीख निर्धारित कर दी गई है ….कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के मुताबिक बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक अब 17 और 18 जुलाई को होगी। इससे पहले यह बैठक 13 और 14 जुलाई को होनी थी..

दरअसल, पटना में 23 जून को हुई विपक्षी दलों की बैठक में निर्णय हुआ था कि विपक्षी दलों के दूसरे चरण की बैठक 10-11 जुलाई को शिमला में होगी और उसी बैठक में आगे की रणनीति तय होगी। बाद में बिहार में 10 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र को लेकर बैठक की तारीख और जगह दोनों में बदलाव कर दिया गया। एनसीपी प्रमुख शरद यादव ने ऐलान किया था कि दूसरे चरण की बैठक बैंगलुरु में 13 और 14 जुलाई को होगी..

अब कांग्रेस ने बैठक की नई तिथि निर्धारित कर दी है। बैठक बैंगलुरु में ही होगी लेकिन उसकी तारीख बदल गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर जारनकारी दी है कि विपक्षी दलों की दूसरे चरण की बैठक अब 17 और 18 जुलाई को बैंगलुरु में होगी…

Related posts

आरा में बेखौफ अपराधी, अपराधियों ने 2 बहनों को मारी गोली…

Bihar Now

Säkraste Casino I Sverige

Bihar Now

बाइक लगाने के विवाद में चली गोली, दो युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो