Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत..

पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड के रामघाटी गांव के आदिवासी टोला में विषाक्त भोजन खाने से तीन बच्चों की मौत हो गई। मृत बच्चों की उम्र क्रमशः 7, 10 एवं 13 साल के करीब है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। घटना के बाद आदिवासी टोला में मातम पसर गया है।

घटना सोमवार की रात की है । प्राप्त जानकारी के अनुसार आदिवासी टोला के 36 साल के बबलू हेंब्रम अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ रात में भोजन कर सो गए। मंगलवार की सुबह बबलू व उसकी पत्नी गंभीर रूप से बीमार पड़ गए। इस बीच बच्चे को उठाने पर पता चला की उनकी मौत हो गई है।

गंभीर रूप से बीमार बबलू व उनकी पत्नी का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सक ने बताया कि विषाक्त भोजन खाने के कारण यह घटना हुई है। इधर घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। पीड़ित के घर गांव के लोगों की भीड़ जमा हाे गई। घटना की सूचना मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी व थानेदार मनोज कुमार मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली।

 

Related posts

सीएम नीतीश कुमार ने सिमरी बख्तियारपुर मेंं जेडीयू प्रत्याशी के लिए मांगे वोट…

Bihar Now

BJP विधायक को स्पीकर ने 2 दिनों के लिए किया निलंबित, माइक तोड़ने का है आरोप…

Bihar Now

शिक्षक अभ्यर्थियों एवं नियोजित शिक्षकों के साथ खिलवाड़ बंद करे सरकार – विजय कुमार सिन्हा

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो