Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधटॉप न्यूज़बिहार

शराब के साथ दो बोलेरो जप्त

प्रभाष चंद्रा, सुपौल

गस्ती के दौरान बलुआ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना पर देर रात बलुआ पुलिस ने बलुआ थाना क्षेत्र के पटना चौक के पास दो बोलेरो गाड़ी की जांच की तो उसमें भारी मात्रा में शराब पायी गयी बताया जाता है की दोनो बोलेरो गाड़ी में करीब 46 बोरी शराब पाया गया जिसमें सभी शराब नेपाल निर्मित दिलवाले कम्पनी का था ।

हालांकि इस दौरान दोनो बोलेरो गाड़ी के चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहे । पुलिस ने दोनो बोलेरो गाड़ी को जब्त कर थाना लाया जहां गिनती के बाद देखा गया तो उसमें 176 कार्टून शराब थे जिसमें करीब 5439 बोतल शराब भरा हुआ था ।

बलुआ पुलिस शराब को बरामद कर दोनो बोलेरो गाड़ी को जब्त कर लिया है और बलुआ थाना पुलिस एस बी सिन्हा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है जांच शुरू कर दी गयी है । गाड़ी किसकी है कौन शराब ले जा रहा था इस बात की भी जांच की जा रही है ।

Related posts

बिहार : बिहार पहुंचते ही ‘डाना’ ने दिखाया अपना रौद्र रूप, पटना में आंधी बारिश से कई एकड़ धान की फसल बर्बाद

Bihar Now

विरोध के बावजूद रामा सिंह को मिल गया RJD का सिंबल, महनार से चुनाव लड़ेंगी उनकी पत्नी…

Bihar Now

बेगूसराय में बेखौफ अपराधी, अपराधियों ने एक लड़की को मारी गोली,हालत नाज़ुक..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो