Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

शराबबंदी पर नीतीश के “हम” ने उठाए सवाल… जहरीली शराबकांड के जिलों के SP पर दर्ज हो हत्या का मामला !..

बिहार में शराबबंदी को लेकर बराबर बैकफुट पर रही नीतीश सरकार एक बार फिर सवालों के घेरे में है…मुजफ्फरपुर और गोपालगंज में जहरली शराब से हुई मौत के बाद विरोधियों के साथ साथ अब साथी दलों के नेता भी नीतीश सरकार के शराबबंदी पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिए हैं..

शराबबंदी को लेकर नीतीश सरकार पर अब नीतीश के “हम” यानी जीतने राम मांझी भी सवाल खड़े कर दिए हैं.. जीतन राम मांझी ने कहा कि जिस तरह से मौत की यह घटना सामने आई है, वह साफ जाहिर करता है कि पुलिस किस तरह से काम कर रही है। इन मौतों के लिए पूरी तरह से पुलिस की लापरवाही सामने आ गई है। जिसके लिए संबंधित जिलों के एसपी दोषी हैं, उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

बता दें कि पिछले पांच दिनों में गोपालगंज और मुजफ्फरपुर  में जहरीली शराब के सेवन से दस लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें गोपालगंज में पांच लोगों की मौत के साथ दो लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। वहीं मुजफ्फरपुर में भी दंपती सहित पांच लोगों की पिछले 48 घंटे में मौत हो चुकी है।

Related posts

Breaking : अरुण कुमार सिंह को बनाया गया बिहार का मुख्य सचिव, आमिर सुबहानी बनाए गए विकास आयुक्त..

Bihar Now

Exclusive: गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया सहरसा, पुलिस के लिवास में हुई सैकड़ों राउंड फायरिंग, सरगना रामानंद यादव समेत तीन की मौत, 4 घायल.. बेखबर प्रशासन !…

Bihar Now

विधानपार्षद सुनील सिंह एवं सिविल सर्जन डॉ. आर आर झा की कोरोना से मौत से मिथिलांचल में शोक की लहर..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो