Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

शराबबंदी वाले राज्य में जहरीली शराब से शख्स की मौत, परिजनों का आरोप- रोज पीते थे शराब…प्रशासन ने पोस्मार्टम रिपोर्ट आने की कही बात… सच क्या ?….

मुंगेर में शराब पीने से 55 वर्षीय प्रदीप यादव की मौत हो गई है। परिजनों ने कहा दस दिनों से लगातार शराब पी रहे थे.. सिविल सर्जन ने कहा मृत अवस्था में परिजनों ने लाया था मृतक को सदर अस्पताल। मौत की खबर सुनकर परिजनों ने शव को सदर अस्तपताल से लेकर भाग खड़े हुए। सिविल सर्जन ने कहा शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही शराब पीने की होगी पुष्टि।

दरअसल मामला है की कासिम बाजार थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 के अम्बे चौक निवासी प्रदीप यादव दस दिनों से लगातार शराब पी रहा था

वही आज सुबह भी शराब पी कर शहर के अम्बे चौक गया था वही वो सड़क पर गिर गया जिसके बाद परिजनों ने उसे पूरबसराय सुतरखाना स्थित डॉ डी एन साह के पास ले गया। जंहा डॉक्टर इलाज करने से मना कर दिया जिसके बाद परिजन ने उसे सदर अस्तपताल के इमरजेंसी वार्ड में भरती कराया जंहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही मृतक की बेटी ने कहा की मेरे पिता दस दिनों से ज्यादा मात्रा में शराब पी रहे थे इसको लेकर कई बार मना किया गया लेकिन वो नहीं माने और शराब पीते रहे है वही आज भी शराब पी रखी थी जिससे उनकी मौत कैसे हुई ये पता नहीं चल पाया। वही मृतक का बेटा ने इंकार करते हुए कहा की मुझे मालुम नहीं है की पिता की मौत कैसे हुई।

वही सिविल सर्जन डॉ आनद शंकर शरण सिंह ने कहा कुछ व्यक्ति अम्बे चौक पे पड़ा एक व्यक्ति को सदर अस्तपताल में भरती कराया जिसका नाम प्रदीप यादव था जिसकी जाँच की गयी तो उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा की मृतक व्यक्ति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट होने के बाद ही ये पता चल पायेगा की प्रदीप यादव की मौत कैसे हुई है।

मनीष, बिहार नाउ, मुंगेर

Related posts

शराब खोजने के नाम पर ‘सु’शासन की पुलिस की गुंडागर्दी ! … “खाकी” वर्दी का खौफनाक मंजर, देखिए… कब तक चलेगी वर्दी में ऐसी गुंडागर्दी ?…

Bihar Now

बिहार दिवस पर बिहारवासियों को सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई, कहा – बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है.. ज्ञान की भूमि है बिहार..

Bihar Now

वार्ड पार्षद के पति की गोली मारकर हत्या, गाछी में बैठने के क्रम में बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो