Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

शर्मनाक , बेगूसराय में दबंगों का कहर !… रहम की भीख मांगता रहा युवक, खंभे में बांध कर पीटते रहे दबंग…. मूकदर्शक बनी रही मौजूद भीड़…

बेगूसराय में एक बार फिर तालिबानी चेहरा सामने आया जहां दबंगों ने जमीन के मामूली विवाद में युवक को बंधक बनाया और हाथपैर को खम्भे से बांध कर बेरहमी से पिटाई कर दी।युवक रहम की भीख मांगता रहा लेकिन दबंगों ने एक नही सुनी और दबंगों के भय से भीड़ भी मूकदर्शक बनी रही।

आप तस्वीरों में साफ-साफ देख सकते हैं कि दबंग के द्वारा किस तरह से कहर बरपाया जा रहा है और युवक रहम की भीख मांगते दिखाई दे रहा है घटना भगवानपुर थाना इलाके अन्तर्गत वुधवार के शाम की बताई जा रही है। इस पिटाई से एक नही तीन लोगों पर कहड़ बरपाया गया जिसमें गंगा राम का पुत्र रामप्रीत माहतो, राजाराम माहतो एवं चंदन कुमार शामिल है।जख्मी रामप्रीत ने बताया कि लगभग दर्जनों लोग आकर उसके परिवार पर हमला कर उसके तीन भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

उसने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके भाई को उठाकर ले गया और हाथपैर बांधकर उल्टे लटका दिया और क्रूरता की हदें पार करते हुए बेरहमी से पिटाई की।फिलहाल सभी घायल सदर अस्पताल में इलाजरत बताया जा रहा है।
*बाइट-* रामप्रीत महतो पीड़ित

Related posts

तेजस्वी ने श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में चुनावी जनसभा को किया संबोधित

Bihar Now

CCTV कैमरे में कैद हुआ दर्दनाक हादसे का मंजर, रूह कंपा देगा आपको यह

Bihar Now

पता नहीं यहां मुख्यमंत्री का रिश्तेदार बैठा है रे, मुकेश सहनी क्या कर लेगा…शब्द अभद्र है, गया जिले के आमस थानाध्यक्ष का गालियों से भरा ऑडियो वायरल

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो