Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन आज, आज मां शेरा वाली के खुले पट, भक्तिमय हुआ माहौल…

शारदीय नवरात्रि का आज सातवां दिन है। इस दिन मां दुर्गा की सातवीं शक्ति मां कालरात्रि की पूजा का विधान है। मां कालरात्रि दुष्टों का विनाश करने के लिए जानी जाती हैं इसलिए इनका नाम कालरात्रि है। साथ ही देवी अपने भक्तों को सदैव शुभ फल प्रदान करती हैं। इस कारण इन्हें शुभंकरी भी कहा जाता है।

मां दुर्गा का सातवां स्वरूप मां कालरात्रि तीन नेत्रों वाली देवी है। मां कालरात्रि की पूजा करने से भय और रोग का नाश होता है। साथ ही भूत-प्रेत, अकाल मृत्यु, रो आदि सभी प्रकार की परेशानियां भी खत्म हो जाती है

मां दुर्गा का सातवां स्वरूप मां कालरात्रि तीन नेत्रों वाली देवी है। मां कालरात्रि की पूजा करने से भय और रोग का नाश होता है। साथ ही भूत-प्रेत, अकाल मृत्यु, रोग, शोक आदि सभी प्रकार की परेशानियां भी खत्म हो जाती हैं।

जानकारों के मुताबिक मां दुर्गा को कालरात्रि का रूप शुम्भ, निशुम्भ और रक्तबीज को मारने के लिए लेना पड़ा था। देवी कालरात्रि का शरीर अंधकार की तरह काला है। इनके श्वास से आग निकलती है। गले में विद्युत की चमक वाली माला है। मां के केश बड़े और बिखरे हुए हैं।

देवी कालरात्रि के तीन नेत्र ब्रह्माण्ड की तरह विशाल और गोल हैं, जिनमें बिजली की भांति किरणें निकलती रहती हैं। मां के चार हाथ हैं, जिनमें एक हाथ में खड्ग यानी तलवार, दूसरे में लौह अस्त्र, तीसरे हाथ अभय मुद्रा में है और चौथा वरमुद्रा में है। मां का यह भय उत्पन्न करने वाला स्वरूप केवल पापियों का नाश करने के लिए है। ये अपने तीनों बड़े-बड़े उभरे हुए नेत्रों से भक्तों पर अनुकंपा की दृष्टि रखती हैं…

 

Related posts

जयनगर के होली सेंट्रल स्कूल के छात्र अतुल का नाम नासा के रोवर पर

Bihar Now

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार बिहार दौरे पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, 6 दिवसीय दौरे पर पटना, भागलपुर, बक्सर समेत कई जिलों का करेंगे दौरा…

Bihar Now

सहरसा में एक्शन मोड मे दिखी पुलिस, हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो