Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

शिक्षक बहाली को लेकर आज तस्वीरें होंगी साफ, शिक्षा विभाग और बीपीएससी की होगी संयुक्त बैठक…

बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर आज शिक्षा विभाग और बीपीएससी के बीच हाई लेवल मीटिंग होने वाली है। सोमवार को होने वाली इस अहम बैठक में बीपीएससी के अध्यक्ष और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ विभाग के कई बड़े अधिकारी शामिल होंगे।

आज होने वाली बैठक में शिक्षक नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा होगी। संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक के बाद शिक्षकों की नियुक्ति का विज्ञापन जल्द ही प्रकाशित हो सकता है…

बता दें कि बीपीएससी की तरफ से शिक्षा विभाग को शिक्षक नियुक्ति के विज्ञापन का ड्राफ्ट पहले ही भेजा जा चुका है। बिहार सरकार ने शिक्षकों की बहाली का जिम्मा अब बीपीएससी को सौंप दिया है। संभावना जताई जा रही है कि इसी महीने कक्षा 1 से 12 वीं तक एक लाख 70 हजार शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी हो सकता है। 15 अगस्त के बाद यह परीक्षा ली जायेगी।

Related posts

मुजफ्फरपुर की काजल सिंह बनीं मिस पटना

Bihar Now

MLA-MLC को मास्क बांटने पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल, कहा- स्थिति स्पष्ट करें मुख्यमंत्री…

Bihar Now

कलयुगी पिता की शर्मनाक करतूत, देवी को खुश करने के लिए दे दी बेटी की बलि…. ये कैसा अंधविश्वास ? …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो