Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

शिक्षक बहाली को लेकर आज तस्वीरें होंगी साफ, शिक्षा विभाग और बीपीएससी की होगी संयुक्त बैठक…

बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर आज शिक्षा विभाग और बीपीएससी के बीच हाई लेवल मीटिंग होने वाली है। सोमवार को होने वाली इस अहम बैठक में बीपीएससी के अध्यक्ष और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ विभाग के कई बड़े अधिकारी शामिल होंगे।

आज होने वाली बैठक में शिक्षक नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा होगी। संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक के बाद शिक्षकों की नियुक्ति का विज्ञापन जल्द ही प्रकाशित हो सकता है…

बता दें कि बीपीएससी की तरफ से शिक्षा विभाग को शिक्षक नियुक्ति के विज्ञापन का ड्राफ्ट पहले ही भेजा जा चुका है। बिहार सरकार ने शिक्षकों की बहाली का जिम्मा अब बीपीएससी को सौंप दिया है। संभावना जताई जा रही है कि इसी महीने कक्षा 1 से 12 वीं तक एक लाख 70 हजार शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी हो सकता है। 15 अगस्त के बाद यह परीक्षा ली जायेगी।

Related posts

अग्निपथ के खिलाफ तेजस्वी यादव का राजभवन मार्च,कहा – युवाओं के भविष्य के साथ छलावा कर रही मोदी सरकार…

Bihar Now

Breaking : पटना के डाक-बंगला चौराहे को खिलाड़ियों ने किया जाम,अपनी मांग को लेकर कर रहे प्रर्दशन…

Bihar Now

बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार का एक और बड़ा एलान, रसोईयों और स्कूल गार्ड की सैलरी हुई दोगुनी

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो