Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद… हादसा या हत्या ?

बेगूसराय में बीती रात सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई । घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के आरकेसी विद्यालय के समीप की है । उक्त घटना में जहां परिजनों ने हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए दुर्घटना का रूप देने की बात कही है वहीं पुलिस को मौका ए वारदात से एक खोखा भी बरामद हुआ है। मृतक की पहचान राजवाड़ा वार्ड दो निवासी हरिशंकर राय के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है ।

बताया जा रहा है कि प्रिंस कुमार मंगलवार की देर शाम अपने एक साथी के साथ घर से निकला था और उसके बाद यह घटना हुई है । घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने बताया है कि किसी बड़ी वाहन की चपेट में आने से प्रिंस कुमार की मौत हुई है । फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर सभी बिंदुओं पर छानबीन में जुट गई है।…

धनंजय झा, बिहार नाउ ,बेगूसराय

Related posts

Probability Of Winning Pokies With Welcome Bonus

Bihar Now

Big Breaking : अभी अभी मुखिया पर अंधाधुंध फायरिंग, फायरिंग करते हुए मौके से फरार हुआ अपराधी…

Bihar Now

BIRLA OPEN MINDS स्कूल के नए ब्रांच का हुआ आगाज…

Bihar Now