Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

खोखले साबित हुए पुलिस के दावे, हत्या को सड़क हादसा बता रही थी पुलिस… …

जांच में खुलासा, ट्रांसपोर्टर रविन्द्र की गोली मारकर हुई थी हत्या…

में सड़क किनारे गली में एक ट्रक मालिक का शव खून से लथपथ मिला है। परिजनों ने ट्रक मालिक की लूटपाट के दौरान हत्या करने की शक जता रहे हैं। वहीं पुलिस इसे सड़क हादसे में मौत बता रही है ।

लेकिन जांच आने के बाद ये साफ हो गया कि रविन्द्र राय की गोली मारकर  हत्याकी गई थी..एक्स-रे करने पर शरीर में दो कारतूस मिले हैं.. वहीं पुलिस इस मामले को सड़क हादसा बता कर पल्ला झाड़ रही थी…

घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र रोड की है ।बताया जाता है कि शोकहारा दो निवासी ट्रक मालिक रविंद्र राय कल देर शाम दिल्ली जाने के लिए समस्तीपुर ट्रेन से जा रहे थे लेकिन टिकट कंफर्म नहीं होने पर वह देर रात वापस अपने घर लौट रहे थे।

परिजनों का आरोप है कि 11 बजे रात तक बात हुई थी उसके बाद से उनसे बात नहीं हुई रात 1 बजे के आसपास राजेंद्र रोड के संस्कृत विद्यालय के गली में रविंद्र राय का शव पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि सड़क पर भी कुछ खून के निशान मिले हैं और गली में काफी मात्रा में खून पड़ा था। परिजनों का आरोप है कि उनकी हत्या की गई है।

फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। बताते चलें कि 4 फरवरी को भी आर के सी स्कूल के निकट प्रिंस का शव मिला था जिसमें पुलिस हादसा कह रही है तो परिजनों ने हत्या का आरोप लगा रहे हैं। ट्रक मालिक की मौत कैसे हुई यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

धनंजय झा, बिहार नाउ,बेगूसराय

Related posts

बापू के भजन पर “अटल समारोह” में संग्राम ?… गायिका देवी को मांगनी पड़ी माफी, केंद्रीय मंत्री को लगाने पड़े जयश्री राम के नारे…

Bihar Now

G-20 सम्मेलन में ‘सभी के लिए सामाजिक सुरक्षा’ तथा ‘महिला और रोजगार’ विषय पर चर्चा, भारत सहित 28 देशों के 173 प्रतिनिधि लेंगे भाग …

Bihar Now

बिहार में बदल सकता है मौसम का मिज़ाज !… कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना…

Bihar Now