Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सत्संग में भगदड़, अब तक 134 से ज्यादा लोगों की मौत, कल हाथरस जाएंगे CM…

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बड़ा हादसा हो गया। जिले के फुलराई गांव में भोलेबाबा का प्रवचन कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान समापन के बाद अचानक भगदड़ मच गई। कार्यक्रम में शामिल होने आए कम से कम 107 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई। सैकड़ों भक्त भीषण गर्मी से बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने सैकड़ों गंभीर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलराई की घटना है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी घटनास्थल पर कल जाएंगे…साथ ही सरकार ने मृतक के लिए मुआवजे का ऐलान किया है ..

सत्संग में भगदड़ से हुई मौतों की संख्या बढ़ गई है। खबर है कि अब तक 134 लोग मारे जा चुके हैं। हाथरस में 107 और एटा में 27 लाशें अब तक गिनी जा चुकी हैं। राहत कार्य में लगे लोगों का कहना है कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। अभी भी पंडाल में कुछ लोगों के दबे होने की खबर है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे है।

इस हादसे पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने जिला प्रशासन को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके उपचार कराने और मौके पर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी के निर्देश के बाद सरकार के दो वरिष्ठ मंत्री और मुख्य सचिव के साथ डीजीपी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं…

Related posts

कोरोना जांच के मामले में हवा हवाई साबित हुए सीएम नीतीश कुमार के दावे,अन्य राज्यों की तुलना में बिहार में हो रहा सबसे कम कोरोना जांच – प्रेम चंद्र मिश्रा…

Bihar Now

7 th की छात्रा बनी DM, सीतामढ़ी प्रशासन ने उठाया अनोखा कदम…

Bihar Now

बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राणा रणधीर ने डाला वोट, लोगों से NDA को वोट देने की अपील की..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो