Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

सरकार के खिलाफ आंदोलन..भूखमरी के कगार पर बस संचालक…सरकार से की मांग, नहीं मानने पर आत्मदाह की धमकी !…

बेगूसराय में निजी बस संचालकों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आज से सरकार के विरुद्ध आंदोलन छेड़ दिया गया है । बस संचालकों का कहना है कि पिछले 23 मार्च से सरकार के द्वारा लॉकडाउन लगाया गया जिसमें गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगा दी गई । लेकिन रोड टैक्स, इंश्योरेंस एवं अन्य तमाम तरह के टैक्स बस संचालकों को भरना पड़ रहा है ,जिसमें प्रत्येक वाहन 5 से 6 लाख रुपया बस संचालकों को जमा करना पड़ा।

आलम यह है कि अब बस संचालक भूखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं क्योंकि रोजगार ठप रहने से और टेक्स शुरू रहने से बस संचालकों पर अतिरिक्त बोझ आ रहा है । बस संचालकों ने मांग किया है कि सरकार के द्वारा लॉकडाउन की अवधि में जो भी टैक्स जमा करवाए गए हैं उन्हें दिसंबर में से मान्य किया जाए और अब किसी भी प्रकार का टेक्स सरकार के द्वारा वसूल नहीं की जाए।

बस संचालकों ने धमकी देते हुए कहा है कि अब बस संचालक के समक्ष आत्महत्या या आत्मदाह के सिवा दूसरा कोई उपाय नहीं है अगर सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती तो बस संचालक अपनी अपनी गाड़ियों को डीएम कार्यालय के समक्ष लगाकर छोड़ देंगे ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
लक

Related posts

चाणक्या आईएएस एकेडमी पटना ब्रांच ने किया BPSC में असाधारण उपलब्धि के लिए अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह…

Bihar Now

Big Breaking: राजधानी पटना में बेखौफ अपराधी, सरेराह पेट्रोल पंप कर्मी से अपराधियों ने लूटा 8.5 लाख…

Bihar Now

फेर में पड़े पशुपति कुमार पारस! 7 दिनों का मिला अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो