Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सीवान में तीन पुल गिरने के बाद सारण में बड़ा हादसा, गंडक नदी पर ब्रिज भरभरा कर गिरा… बिहार में एक दिन में 4 पुल गिरा…

सीवान में तीन पुल गिरने के बाद अब सारण में पुल हादसा हुआ है। मानसून की पहली बारिश हुई तो राज्य के कई जिलों में नदी पर बने पुल धीरे धीरे ध्वस्त होने लगे हैं।

सारण जिले के लहलादपुर प्रखंड और जनता बाजार थाना क्षेत्र स्थित ढोढ़ स्थान मंदिर के पास गंडक नदी पर बना पुल ध्वस्त हो गया। लगातार बारिश के कारण पुल का पाया धंसने लगा।

जब लोग वहां पहुंचे तब तक अचानक एक हिस्सा नदी में गिर गया। यह पुल 2004 में निर्दलीय विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने बनवाया था। अचानक पुल गिरने से लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं।

आक्रोशित लोगों का कहना है कि पहली ही बारिश पुल झेल नहीं पाया। इस कारण दर्जन भर से अधिक गांवों के बीच आवागमन बाधित हो गया। भगवानपुर हाट प्रखंड सहित स्थानीय प्रखंड के दो पंचायतों का आवागमन बाधित हो गया है। जबकि 20 दिनों बाद श्रावणी मेला लगने वाला है।

पुल के ध्वस्त होने से मंदिर में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं को 6 किलो मीटर दूर का सफर तय कर आना पड़ेगा। वरीय पत्रकार अमित कुमार गुप्ता के अनुसार लहलादपुर प्रखंड के दो पंचायत किशुनपुर लौवार और पुरुषोतिमपुर पंचायत के लगभग 20 गांव के लोगों का अपने थाना, स्वाथ्य केंद्र या प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया है। इतना ही नहीं सीमावर्ती जिले भगवानपुर हाट प्रखंड के लगभग तीन दो दर्जन से अधिक गांव का संपर्क टूट गया है।

भगवानपुर हाट प्रखंड के मिरजूमला पंचायत अंतर्गत गोइया इनार, सकरी, शंकरपुर, बहादुरपुर, मखदुमपुर, मिरजूमला, जुआफर और राजापुर तो वहीं शंकरपुर पंचायतों के चकिया, कोइरीगांवा, चैनपुर, चकिया टोला, चोइयां पाली, भेड़वनिया सहित कई अन्य पंचायतों का आवागमन बंद हो गया है।

Related posts

बिहार में बेखौफ अपराधी !… थाने को जलाने की कोशिश, पुलिस वालों को जिंदा जलाने की कोशिश…

Bihar Now

Find Casinos In Nz

Bihar Now

एक्शन मोड में नगर आयुक्त !

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो