Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीयहॉलीवुड

“सु”शासन राज में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या, दरभंगा में दबंगों का कहर, घर में घुसकर की हत्या, 24 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ खाली, क्या सच आएगा सामने ???…

दरभंगा के मनीगाछी में स्थानीय एक युवक चनौर गांव के 23 वर्षीय केशव चौधरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। हद यह हत्या उसके घर में घुसकर करने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है.. लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बावजूद भी पुलिस के हाथ खाली हैं…

जानकारी के अनुसार, दर्जनों लोगों के समूह में शामिल दबंगों ने घर के बाहर सड़क पर आकर हल्ला व गाली-गलौज करने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही केशव की मां घर पहुंची। वहां उन्होंने देखा कि केशव का शव साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से लटक रहा था। अपने बेटे को इस हालत में देख उन्होंने शोर मचाया और तत्काल साड़ी के फंदे को उसकी गर्दन से अलग कर ग्रामीण चिकित्सक को बुलाया।

ग्रामीणों का कहना है कि बहाना तेज बाइक चलाने का बनाकर दबंगों ने केशव की उस समय हत्या कर दी जब वह इन लोगों की डर से अपने घर में छिपा था। केशव अपनी मां के साथ गांव में ही रहता था। वह गांव में ही समाजसेवा का काम करता था। घटना के समय उसकी मां घर के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर पड़ोसी के घर में हो रहे मांगलिक कार्य में भाग लेने गई थी।

स्थानीय लोगों की सूचना पर रात करीब नौ बजे पहुंचे मनीगाछी थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर बेनीपुर डीएसपी उमेश्वर चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक की मां से पूरी घटना की जानकारी ली। इसे हत्या मानकर विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।उन्होंने कहा कि इससे जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस घटना की सच्चाई सामने आ जाएगी।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

कोरोना को लेकर नीतीश सरकार गंभीर, सभी जिलों के DM ,SP के साथ करेंगे मीटिंग..लोगों को सजग व सावधान रहने की सलाह…

Bihar Now

Big Breaking : पटना के एक गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां…

Bihar Now

प्रशांत किशोर की नेतागिरी या गुंडागर्दी ?… लाठीचार्ज के बाद आधी रात को बीपीएससी अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे “PK” , अभ्यर्थियों को धमकी के साथ साथ दी गई भद्दी-भद्दी गालियां …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो