Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीयस्वास्थ्य

सोते-सोते थम गई बिहार के 28 लोगों की सांसे !

दिल दहला देने वाली दिल्ली अग्निकांड में बिहार के 28 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि इस अग्निकांड में 43 लोगों की मौत की खबरें हैं। जानकारी के मुताबिक सहरसा के 6 लोगों की मौत हुई है, मुजफ्फरपुर से तीन लोगों की, समस्तीपुर के 8 लोगों की मौत, सीतामढ़ी के 5 लोगों की मौत, बेगूसराय के एक,अररिया के एक लोगों की मौत हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक सभी मृतक के घर पर उनके परिजन को सूचना दे दी गई है जिसके बाद से मृतक के गांव घर में मातम का माहौल है।

हालांकि इस अग्निकांड में मृतक के परिवार को बिहार सरकार 2-2 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं दिल्ली सरकार ने मृतक के परिजन को मुआवजा देने का ऐलान किया है। बता दें कि अहले सुबह दिल्ली के अनाज मंडी में भीषण आग लग गई थी जिसमें कुल 43 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे जिसका इलाज दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अमरदीप झा, एग्जीक्यूटिव एडिटर, बिहार नाउ

Related posts

राहत के लिए पटना की सड़कों पर निकले पप्पू यादव

Bihar Now

मुजफ्फरपुर : छात्राओं से अभद्र व्यवहार के मामले में प्रधानाध्यापिका-शिक्षक निलंबित…

Bihar Now

बंद के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ मामले में आरजेडी ने की कार्रवाई !

Bihar Now