Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में बनेगी BJP की सरकार’, परिणाम से पहले चिराग पासवान का दावा

पटना: आज हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम आएंगे. एग्जिट पोल के मुताबिक दोनों राज्यों में कांग्रेस और सहयोगी दलों की सरकार बन सकती है. हालांकि एलजेपीआर चीफ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दावा किया है कि नतीजे एनडीए के पक्ष में आएंगे. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इन दोनों राज्यों में बीजेपी की अगुवाई में सरकार बनेगी.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार की अगुवाई में जम्मू-कश्मीर में पिछले 5 सालों से विकास कार्य हुए हैं और शांति स्थापित हुई है, उससे वहां के लोग काफी उत्साहित हैं. वहीं 10 सालों में हरियाणा में बीजेपी की सरकार ने शानदार काम किए हैं, उससे दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बननी तय है.

एलजेपीआर चीफ ने एग्जिट पोल को ठुकराते हुए कहा कि भले ही एग्जिट पोल और सर्वे रिपोर्ट में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को जीतते हुए दिखा रही हो लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि दोनों जगहों पर बीजेपी की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि बिहार में हर चुनाव में सर्वे रिपोर्ट में हमलोगों को कम सीटें दिखाई जाती है लेकिन हर बार हमलोग चौंकाते हैं, शानदार जीत होती है. लिहाजा इस बार हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी एग्जिट पोल और सर्वे रिपोर्ट से उलट परिणाम आएंगे.

इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन काफी मजबूत है और बहुत जल्दी बिहार विधानसभा को लेकर सीट बंटवारे पर सहमति बन जाएगी. उन्होंने कहा कि 24 नवंबर को हम लोग पटना के गांधी मैदान में रैली कर रहे हैं और उससे पहले बिहार में सीट शेयरिंग का फार्मूला निकल जाएगा.

Related posts

Breaking : सुबह सुबह जमीनी विवाद में जमकर फायरिंग, रोड़ेबाजी….हथियार के बल पर जबरन घर बनाने का आरोप…उग्र प्रदर्शन जारी.. क्या कर रही पुलिस ?…

Bihar Now

अगर संसद में नहीं घुस पाते तो दूसरा प्लान भी था आरोपियों के पास !… पूछताछ में खुलासा

Bihar Now

बिहार में बेखौफ अपराधी,JDU नेता की गोली मारकर हत्या,बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो