Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

हाय रे दरभंगा पुलिस !..राहुल झा हत्याकांड के 9 दिन बाद भी मुख्य आरोपी डॉक्टर की संलिप्तता की जांच नहीं…लहेरियासराय थानाध्यक्ष पर आरोपी डॉक्टर को बचाने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम…क्या राहुल झा को मिलेगा इंसाफ ???

बांस-बल्ला लगाकर मिर्ज़ापुर के लेागों ने किया हंगामा, पुलिस के विरुद्ध की नारेबाजी

दरभंगा:- नगर थाना क्षेत्र के मिर्ज़ापुर निवासी राहुल कुमार झा की हत्या मामले के मुख्य आरोपी डॉ. सिद्धार्थ की गिरफ्तारी को लेकर मोहल्ला वासियों ने मंगलवार को सड़क जाम कर पुलिस के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया।

मिर्ज़ापुर चौराहा सहित अन्य कुछ जगहों पर बांस बल्ला लगाकर और टायर जलाकर पूर्वाह्न 10 बजे जाम कर दिया गया। इस दौरान राहुल झा के हत्यारा को गिरफ्तारी की मांग करते रहे, और साथ ही पुलिस के विरुद्ध उग्र प्रदर्शन किया और लहेरियासराय थानाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। मिर्ज़ापुर चौराहा पर टायर जलाकर प्रदर्शनकारी आरोपी डॉ. सिद्धार्थ सहित अन्य हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।

थानाध्यक्ष कर रहे थे डॉ. सिद्धार्थ को बचाने की कोशिश

हमारे संवाददाता से बात करते हुए प्रदर्शनकारियों ने बताया कि लहेरियासराय थानाध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ को बचाने में जुटे थे। जबकि सिद्धार्थ मारपीट में शामिल था। इसी बात को लेकर मृतक के परिजनों सहित मोहल्ला वासियों का गुस्सा पुलिस के विरुद्ध फूट पड़ा।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

गरीब के कंधों पर साहब के चालक की सवारी !… हैरान कर देने वाली वीडियो आई सामने… जमुई दौरे पर थे मुख्यमंत्री नीतीश …

Bihar Now

BJP के खिलाफ जेडीयू का पोल खोल अभियान, केंद्र सरकार की नाकामियों को उजागर करने सड़क पर उतरे जेडीयू कार्यकर्ता…

Bihar Now

खेलने के क्रम में एक बच्ची की नहर में डूबने से मौत, परिजनों पर टूट पड़ा दु:ख का पहाड़…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो