Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

“हाहाकार ” मचने के बाद हरकत में आई नीतीश सरकार, पटना के सभी अस्पतालों में मजिस्ट्रेट की तैनाती…और जिलों में कब होगी तैनाती ?

बिहार में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ते जा रहा है। राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों की स्थिति खराब है, लेकिन पटना का सबसे खराब है.. मरीज परेशान हैं लेकिन अस्पताल में बेड मुहैया नहीं कराया जा रहा। स्थिति हाथ से निकल जाने के बाद अब सरकार की नींद खुली है और कई स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं । स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से अब तक बड़ी संख्या में लोग कोरोना की भेंट चढ़ चुके हैं।

अब पटना जिलाधिकारी ने सरकारी और प्राइवेट अस्पताल जहां कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा वहां मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। पटना डीएम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

मजिस्ट्रेट अस्पताल में इलाज, आईसीयू की स्थिति, बेड, दवा की स्थिति देखेंगे और रिपोर्ट करेंगे। पटना DM ने सभी अधिकारियों की लिस्ट जारी किया है। ये अधिकारी अस्पताल की जांच करेंगे और मरीजों की सुविधा को देखेंगे। साथ ही निजी अस्पताल कहीं अधिक फी तो नहीं ले रहे इसको भी देखेंगे।

Related posts

बिहार के बड़े बिल्डर गब्बू सिंह के खिलाफ ED ने केस दर्ज किया, 100 करोड़ से अधिक टैक्स चोरी का आरोप…

Bihar Now

अश्विनी चौबे पहुंचे आरा, निगम के संवेदकों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, SDM के खिलाफ की शिकायत…

Bihar Now

बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस से‌ टकराई मालगाड़ी… 5 यात्रियों की मौत, 100 घायल… रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो