Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

अज्ञात अपराधियों ने दंपती से1700000 रुपए लूटे, कलेक्ट्रेट के सामने मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम

औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट गेट के ठीक सामने से गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे दो अज्ञात अपराधियों ने एक दंपति से 17 लाख रु लूट लिए। इस संबंध में पीड़ित मुन्ना सिंह ने बताया कि वे शहर के न्यू एरिया इलाके के निवासी हैं। गुरुवार की सुबह एक जमीन खरीदने के लिए वह अपनी पत्नी सुनीता कुमारी के साथ 17 लाख रुपए नगद लेकर कलेक्ट्रेट के सामने स्थित एक्सिस बैंक में जमा कराने आए थे। बैंक में उन्हें पता चला कि लिंक फेल है इसलिए उनका पैसा जमा नहीं होगा। ऐसी स्थिति में वे पैसे लेकर बैंक से जैसे ही बाहर आए, एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी उनके करीब पहुंचे ।

मोटरसाइकिल के पीछे बैठे व्यक्ति ने झपट कर उनसे 17 लाख रुपए से भरा हुआ बैग छीन लिया। इसके बाद दोनों मोटरसाइकिल सवार तेजी से निकल गए। उनके शोर मचाने पर पुलिस और आसपास के लोग जमा हुए, तब तक अपराधी भागने में सफल हो गए थे।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दीपक वर्णवाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। अपराधियों की तलाश में सघन छापेमारी की जा रही है. जिस जगह से लूट हुई है, वो बेहद सुरक्षित इलाका माना जाता है।घटना स्थल के ठीक सामने कलेक्ट्रेट और पुलिस मुख्यालय है।

Related posts

लॉक डाउन के दौरान सड़कों पर खुद उतरे SP राकेश कुमार, लिया हालात का जायजा…

Bihar Now

New Casino Richmond Nz

Bihar Now

बच्चा चोरी के जुर्म में महिला एवं पुरुष की पिटाई

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो