Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

अररिया में भीषण हादसा, ऑटो और ट्रक में जोरदार टक्कर, ऑटो सवार 5 लोगों की मौत…

अररिया नगर थाना क्षेत्र के बालू चौक पेट्रोल पंप के पास ऑटो और ट्रक में आमने सामने की टक्कर में ऑटो में सवार चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी! जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई कुल 5 लोगों की इस घटना में मौत हो गई है वही 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जिन का इलाज पूर्णिया में चल रहा है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये।सूचना पाकर मौके पर सदर एसडीओ,एसडीपीओ सहित नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है ।मृतकों में रामपुर कोदरकट्टी के नुनूलाल ऋषि,कमलदाह के सुशीला देवी,पूर्णिया महेन्द्रपुर के मीनाक्षी कुमारी और गौरव कुमार और महावती देवी हैं।वहीं घायलों में रामपुर कोदरकट्टी की

सुमन देवी,राजकुमारी,दीपक कुमार ऋषि,फूल कुमारी,कमलदाहा के सुशील ऋषिदेव,रानीगंज रहड़िया के मिथुन ऋषिदेव हैं।ऑटो पूर्णिया से अररिया की ओर आ रही थी,जबकि ट्रक पूर्णिया की ओर जा रहा था।

विभास कुमार, बिहार नाउ, अररिया

Related posts

“बिहार में आपातकाल जैसी स्थिति, इमरजेंसी थोपने वालों की गोद में लालू-नीतीश…. बंगाल की हिंसा पर नीतीश-लालू चुप क्यों” ?…

Bihar Now

5 लाख रुद्राक्ष से बना बिहार का पहला शिवलिंग… मोतिहारी में 20 फीट ऊंचा पंचमुखी रुद्राक्ष शिवलिंग, सोने की चढ़ाई है परत…

Bihar Now

बिहार में एनडीए 27, इंडिया 7 आगे … केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय पीछे….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो