Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

अररिया में भीषण हादसा, ऑटो और ट्रक में जोरदार टक्कर, ऑटो सवार 5 लोगों की मौत…

अररिया नगर थाना क्षेत्र के बालू चौक पेट्रोल पंप के पास ऑटो और ट्रक में आमने सामने की टक्कर में ऑटो में सवार चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी! जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई कुल 5 लोगों की इस घटना में मौत हो गई है वही 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जिन का इलाज पूर्णिया में चल रहा है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये।सूचना पाकर मौके पर सदर एसडीओ,एसडीपीओ सहित नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है ।मृतकों में रामपुर कोदरकट्टी के नुनूलाल ऋषि,कमलदाह के सुशीला देवी,पूर्णिया महेन्द्रपुर के मीनाक्षी कुमारी और गौरव कुमार और महावती देवी हैं।वहीं घायलों में रामपुर कोदरकट्टी की

सुमन देवी,राजकुमारी,दीपक कुमार ऋषि,फूल कुमारी,कमलदाहा के सुशील ऋषिदेव,रानीगंज रहड़िया के मिथुन ऋषिदेव हैं।ऑटो पूर्णिया से अररिया की ओर आ रही थी,जबकि ट्रक पूर्णिया की ओर जा रहा था।

विभास कुमार, बिहार नाउ, अररिया

Related posts

अनर्गल बयानबाजी छोड़ें सुशील मोदी, राजस्थान सरकार ने 59 हजार प्रवासियों को भेजा बिहार – प्रेम चंद्र मिश्रा

Bihar Now

भीड़तंत्र की ये कैसी क्रूरता !… चोरी के आरोप में युवक की जंजीर में बांध कर बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल…

Bihar Now

MLC के लिए नीतीश कुमार ने चौथी बार भरा नामांकन, मौके पर तमाम NDA नेता रहे मौजूद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो