Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

आरा में मर्डर, अपराधियों ने एक युवक को भूना, ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग…

मौके से मिले 17 खोखे,एक जिंदा कारतूस

-बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर भोजपुर जिले से सामने आ रही है. जहां आरा में अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया है. दिनदहाड़े कई राउंड फायरिंग कर हत्या की बड़ी वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है. भोजपुर पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.

वारदात भोजपुर जिले के आरा नगर थाना क्षेत्र की है. जहां गांगी इलाके में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर दी है. मृतक की पहचान धनजी उर्फ़ धनंजय राम के रूप में की गई है, जो कामाख्या राम का बेटा बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक धनजी उर्फ़ धनंजय राम भी उसी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है. जानकारी मिली है कि उसका घर गौसगंज में ही है.

घटनास्थल पर कई राउंड फायरिंग किये जाने की बात सामने आ रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक एक दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की गई है. बताया जा रहा है कि कई गोलियां धनंजय राम के सर और शरीर पर लगी हैं, जिसके कारण घटनास्थल पर दम तोड़ दिया. जानकारी मिली है कि धनंजय राम एक एजेंट था, जो ऑटो की एजेंटी वसूलता था.

इस वारदात के बाद पुरे इलाके में सनसनी मच गई है. इलाके की पूरी दुकानें बंद हो गई है. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. आरा के डीएसपी पंकज रावत ने बताया की बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. उन्होंने कहा कि आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. पुलिस सभी बिंदुओं पर इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.

राकेश कुमार, बिहार नाउ,आरा

Related posts

Big Breaking : एक महिला शिक्षक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी…

Bihar Now

छेड़खानी से आहत महिला ने आग लगाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, इलाज के दौरान मौत…

Bihar Now

वैशाली में माइक्रो फाइनेंस बैंक से 5 लाख की लूट, पिस्टल के नोक पर लूट, जांच में जुटी पुलिस …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो