Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

एक अजीबोगरीब मामला आया सामने, एक दुल्हन के 2 पति, एक लड़का दूसरी लड़की, पुलिस भी कंफ्यूजड !…

बेगूसराय में एक अजीबोगरीब प्रेम त्रिकोण का मामला सामने आते ही पुलिस भी सकते में है। मामला नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक की है। बताया जा रहा है कि झारखंड राज्य के चतरा के रहने वाली पूजा कुमारी एवं सपना वर्मा दोनों एक ही मॉल में काम करती थी । धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई फिर दोनों लड़कियों ने आपस में प्रेम विवाह कर लिया। पूजा कुमारी के अनुसार वह सपना वर्मा को लड़की नहीं लड़का मानती है और पति मान कर दो बर्षों से उसके साथ रह रही बै।

बाद में परिजनों के दबाव पर पूजा कुमारी की शादी बेगूसराय के पटेल चौक निवासी अंकित कुमार से कर दी गई । शादी के समय ही पूजा वर्मा ने अंकित को अपने समलैंगिक संबंध के विषय में सारी बात बता दी थी । पूजा कुमारी के अनुसार उस वक्त अंकित ने कोई विरोध नहीं जताया तथा बोला कि तुम्हारे इस प्रेम संबंध से मुझे कोई परेशानी नहीं है । लेकिन शादी के महज 15 दिन के भीतर ही अंकित कुमार ने पूजा को सपना से संबंध रखने से मना कर दिया। और तब जाकर पूजा कुमारी ने अपने पहले पति सपना वर्मा को इस बात की सूचना दी ।

सूचना मिलते ही सपना वर्मा अंकित के घर पहुंच गई तथा पूजा के साथ रहने की जिद करने लगी। विवाद बढ़ता देख परिजनों ने नगर थाने को इसकी सूचना दी । फिलहाल पुलिस ने सपना वर्मा एवं पूजा को पुलिस सुरक्षा में थाने ले आई है अब पुलिस भी सकते में है कि आखिर इस मामले का निष्पादन कैसे किया जाए।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

ष शर्री्र्री््री्र्री्री्र्री्र्री

Related posts

बिहार की बेटी ने UPSC में लहराया परचम…सेकेंड टॉपर बन कर बक्सर की गरिमा ने बढाई बिहार की “गरिमा”…

Bihar Now

बेखौफ अपराधियों का खुलेआम तांडव

Bihar Now

पटना में किसान सलाहकारों पर लाठीचार्ज, कई घायल… विधानसभा घेराव के लिए निकले थे …

Bihar Now