Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

एक नवविवाहित की संदेहास्पद स्थिति में मौत से सनसनी…हत्या या आत्महत्या ?…

बेगूसराय में एक नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई । उक्त घटना में जहां ग्रामीणों के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात बताई जा रही है वहीं मृतका के पिता ने दहेज के लिए मृतका के पति एवं सास ससुर पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है ।

घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के चिरंजीवी पुर वार्ड 13 की है । बताया जा रहा है कि सरायरंजन के रहने वाले रामाशीष पासवान ने अपनी पुत्री पूनम देवी की शादी छह माह पूर्व चिरंजीवी पुर वार्ड 13 निवासी राकेश पासवान से की थी। शादी के बाद से ही पूनम देवी के ससुर एवं सास के द्वारा एक लाख रुपये का दबाव बनाया जा रहा था लेकिन मृतका के पिता ने इस पैसे को देने से इंकार कर दिया था।

रामाशीष पासवान ने बताया कि आज तकरीबन 8:00 बजे उनकी अपनी पुत्री से बात हुई थी तो उसने खाना बनाने की बात बताई थी लेकिन कुछ ही घंटों बाद मृतका के ससुराल से मौत की खबर गई तो आनन-फानन में परिजन पूनम देवी के ससुराल पहुंचे जहां उन्होंने पूनम देवी को मृत पाया फिर इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की छानबीन में जुट गई है । अब पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
पििि

Related posts

Alle Online Casinos Schweiz

Bihar Now

बिहार के कटिहार में जाम में फंसी गाड़ी तो जज ने सिपाही को पीटा, एफआईआर दर्ज…

Bihar Now

राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आनंद सिंह ने दिया इस्तीफा, राजद प्रदेश अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा पत्र।

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो