Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

एक सप्ताह में दोबारा मांझी और चौधरी की हुई मुलाकात, नीतीश से चल रहे नाराज…

अभी कुछ दिनों पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता विजय कुमार चौधरी अचानक जीतन राम मांझी के आवास पर नजर आए थे. वही आज हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षण जीतन राम मांझी आज वित् मंत्री विजय कुमार चौधरी से के सरकारी आवास 5 सर्कुलर रोड पर अचानक मुलाकात करने पहुंचे.

बता दें पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जब से दिल्ली में BJP नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, तभी से जीतन राम मांझी के BJP से नजदीकी बताई जा रही है. बीते दिनों में जीतन राम मांझी ने महागठबंधन में रहते हुए कुछ बयान दिए हैं और कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाए जाने की भी मांग की है. और लोकसभा चुनाव के दौरान सीट को लेकर कई तरह की बयानबाजी की गई थी. जिसके बाद JDU के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री विजय चौधरी ने जीतन राम मांझी से मुलाकात की थी और मुलाकात के बाद कहा था सब ठीक है…

वही आज दोनों नेताओं के बीच मुलाकत लगभग आधे घंटे से भी ऊपर की थी. एक सप्ताह में दोबारा मुलाकात के कई मायने निकले जा रहे है. इसकी वजह है कि अभी कुछ दिनों पहले ही जीतन राम मांझी के कई ऐसे बयान आए हैं. जिससे ऐसा लगा कि महागठबंधन में वह कंफर्टेबल महसूस नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में इस मुलाकात के खास मायने हो सकते हैं.

Related posts

“बिहार में कहां हो रहा है क्राइम ?… कौन बोलता है कि अपराध हो रहा है ?… सूबे में सबसे कम है क्राइम” … अपराध पर नीतीश का बड़ा बयान …

Bihar Now

पत्र ने खोली नीतीश सरकार की पोल, मीडिया में खबर चलने के बाद दूसरा पत्र जारी…

Bihar Now

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान डूबने से 4 लोगों की मौत

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो