Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधबिहार

एक स्कॉर्पियो पर अंधाधुंध फायरिंग, जान बचाने के क्रम में ड्राइवर की मौत…

बिहार में इन दिनों अपराधियों का तांडव थमने का नाम नही ले रही है । एक स्कार्पियो पर अंधाधुन फायरिंग करने का मामला सामने आया है । जो कि चलती गाड़ी में अपराधियों ने ड्राइवर पर गोलियां बरसाई । उसके बाद ड्राइवर को स्कार्पियो रोकने के लिये कहा , जिसके बाद स्कार्पियो रोक दिया । स्कार्पियो को रोकते ही अपराधियों ने ड्राइवर के साथ मारपीट करके गाड़ी लेकर भागना चाह रहा था । लेकिन उसमें दो व्यक्ति पीछे सीट पर बैठे व्यक्तियों ने विरोध किया तो उसके साथ हथियार से मारना शुरू कर दिया । फिर उसके बाद उसको भी हथियार से पिट पिट कर घायल कर दिया ।

जिले के झंझारपुर थाना इलाके की यह घटना है । जो कि जितेंद्र यादव नाम के व्यक्ति अपनी स्कार्पियो गाड़ी से दरभंगा जा रहा था , की अचानक दो बाईक पर चार अपराधियों ने फायरिंग कर दिया ।
उसके बाद ड्राइवर को जबरन गाड़ी से जैसे ही उतारा , उसके पीछे एक तेज गति से आ रही ट्रक ने कुचल दिया ।

जिसके बाद स्कार्पियो ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । स्कार्पियो के पीछे सीट पर बैठे लोगों को मारपीट जैसे ही करना शुरू किया फिर उनलोगों ने नदी के किनारे होते होते अपनी जान बचाते भाग निकला । फिर जाकर पुलिस को सूचना मिली , उसके बाद एसडीपीओ ने अपनी तफ्तीश में जुट गए । हालांकि एसडीपीओ ने मीडिया को बताया कि पुलिस की अनुसंधान जारी की गई है ।

आलोक कुमार, मधुबनी
धुु

Related posts

रेप पीड़िता की मौत पर BJP सांसद ने लिखा – मैं शर्मिंदा हूं, फिर पोस्ट डिलीट किया … पोस्ट डिलीट करने पर‌ भड़के BJP प्रवक्ता, कहा – इतनी जल्दी क्या थी जायसवाल जी, पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र तो है न …

Bihar Now

एक्सीडेंट से लगे गंभीर चोट, करंट या आग से झुलसने पर गोल्डन आवर अहमः डॉक्टर अभिनव आनंद

Bihar Now

Renter और Landlord दोनों के लिए “SocietyonRent” क्यों साबित हो रहा सबसे उपयुक्त व मददगार “पोर्टल” ?… पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो