Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

ऐ, खड़ा हो, ठीक से करवाइए !…. शिक्षा मंत्री से मंच पर बोले नीतीश कुमार, नियुक्ति पत्र बांटने पहुंचे थे मुख्यमंत्री…

पटना में शनिवार को CM नीतीश ने करीब 59 हजार नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नियोजित शिक्षकों को जॉइनिंग लेटर सौंपा।

मुख्यमंत्री ने मंच से शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा-‘आप लोग मंत्री हैं, जरा खड़ा हो जाइए। ठीक से सब जगह काम करवाइए। समझ गए न।’

इसके बाद उन्होंने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा- ‘ऐ, खड़ा हो। आपको जानबूझकर हमने ये विभाग दिया है। ठीक से काम करवाइए।’

CM ने मंच से जैसे ही मंत्रियों की ओर इशारा करते हुए खड़ा होने को कहा तो सिर्फ शिक्षा मंत्री ही नहीं बल्कि मंच पर मौजूद सभी मंत्री खड़े हो गए। बाद में मुख्यमंत्री ने कहा-‘जिनका डिपार्टमेंट है सिर्फ उनको खड़ा होने के लिए कह रहे हैं।’

नीतीश कुमार जब सभी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दे रहे थे उस समय महिला शिक्षिकाएं चुप थीं। तो नीतीश कुमार ने उनका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से कहा- ‘आप लोग क्यों चुप हैं। हम लोगों ने कितना महिलाओं को आगे बढ़ाया है। आप लोग भी खड़े होकर मुस्कुराइए। देखिए कितना काम हो रहा है।’

सीएम के साथ कार्यक्रम में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी और शिक्षा विभाग के ACS एस सिद्धार्थ भी मौजूद थे….

बता दें कि, सीएम ने शनिवार को सक्षमता परीक्षा-2 के सफल 59028 शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक का नियुक्ति पत्र दिया है। नियुक्ति पत्र लेने के बाद यह नियोजित शिक्षा का राज्य कर्मी बनते हुए विशिष्ट शिक्षक बन जाएंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष पटना में समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें 55845 प्राथमिक शिक्षक हैं, 2532 माध्यमिक शिक्षक हैं और 651 उच्च माध्यमिक शिक्षक हैं।

Related posts

Best Way To Play Pokies

Bihar Now

बिहार में बनेगी भाजपा की सरकार, नरेन्द्र मोदी तीसरी बार बनेंगे पीएम- सम्राट चौधरी

Bihar Now

लालू जी तगड़े हैं, बीजेपी के खिलाफ अभी भी अच्छे से लड़ सकते हैं .. लालू-राबड़ी-तेजस्वी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो